Sanjay dutt biography hindi film video
संजय दत्त
संजय दत्त | |
---|---|
२०१८ में संजय दत्त | |
जन्म | संजय बलराज दत्त 29 जुलाई 1959 (1959-07-29) (आयु 65) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, हास्य अभिनेता, राजनीतिज्ञ, दूरदर्शन प्रस्तोता |
कार्यकाल | १९७२, १९८१–२०१३ (अर्द्ध सेवानिवृत्त) |
जीवनसाथी | ऋचा शर्मा(१९८७–१९९६) (निधन) रिया पिल्लई (१९९८–२००५) (तलाक)[1] मान्यता दत्त (२००८–अब तक) |
बच्चे | त्रिशाला, शहरान, इक़ारा |
माता-पिता | सुनील दत्त नर्गिस |
संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो थोड़े-बहुत राजनीति से भी जुड़े हुए हैं दत्त प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त एवं अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में सन् १९८१ में काम करना आरम्भ किया। उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ़िल्मों में प्रेमी, हास्य जैसे अभिनय भी किये और अपराधी, ठग और पुलिस अधिकारी का अभिनय भी किया जिसके लिए अपने प्रशंसकों और फ़िल्म समालोचकों से अभूतपूर्व प्रशंसा प्राप्त की।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]दत्त का जन्म २९ जुलाई १९५९ को बॉलीवुड सितारों सुनील दत्त और नर्गिस के घर हुआ।[2] उनकी दो बहनें हैं- प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।[3][4] उनकी शिक्षा कसौली के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई।[5] उनकी माँ का मई १९८१ में, उनकी पदार्पण फ़िल्म के प्रथम प्रदर्शन से तीन दिन पहले निधन हो गया। उन्हें फ़िल्मों में उनके विभिन्न अभिनयों सहित उनके विवादित कार्यों मादक पदार्थों के सेवन आदि के लिए जाना जाता है।[6][7] उन्हें १९८२ में अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में ५ माह की कारावास की सजा हुई थी। हवालात से निकलने के बाद उन्होंने २ वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यतीत किये। उनका अमेरिका में अधिकतर समय टेक्सास रेहाब क्लिनिक (टेक्सास पुनर्वसन क्लिनिक) में गुजरा। उसके बाद उन्होंने पुनः भारत आकर अपने कैरियर की ओर ध्यान दिया।
दत्त ने १९८७ में ऋचा शर्मा के साथ विवाह किया।[8] शर्मा की ब्रेन ट्यूमर (मस्तिष्क की गाँठ) के कारण १९९६ में मृत्यु हो गई।[9] इस दम्पति के घर में १९८८ में एक लड़की ने जन्म लिया जिसका नाम त्रिशाला है और वो दत्त की पत्नी की मृत्यु और उनकी हिरासत के बाद अपने नाना-नानी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती है।[10] दत्त का दूसरा विवाह मॉडल रिया पिल्लई के साथ १९९८ में हुआ।[11] २००५ में उनका तलाक हो गया। दत्त ने दो वर्ष डेटिंग करने के बाद[12] २००८ में गोवा में एक निजी दावत में मान्यता (जन्म का नाम: दिलनवाज़ शेख) के साथ विवाह किया।[13] २१ अक्टूबर २०१० वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बने जिनमें लड़के का नाम शहरान और लड़की का नाम इक़रा रखा।[14]
फ़िल्मी जीवन
[संपादित करें]१९७२—१९९३
[संपादित करें]एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्मित फ़िल्म रेशमा और शेरा में १९७२ में पदार्पण किया; इस फ़िल्म में वो एक कवाली गायक के रूप में दिखाई दिये। दत्त ने १९८१ में फ़िल्म रॉकी से बॉलीवुड में पदार्पण किया। वो १९८२ की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म विधाता से फ़िल्मी-सितारे बने। १९८५ में उनकी फ़िल्म जान की बाज़ी प्रदर्शित हुई। इसके अलावा दत्त ने कई सफल फ़िल्मों जैसे मैं आवारा हूँ (१९८३), जीवा (१९८६), मेरा हक़ (१९८६), ईमानदार, इनाम दस हज़ार (१९८७), जीते हैं शान से (१९८७), मर्दों वाली बात (१९८८), इलाका (१९८९), हम भी इंसान हैं (१९८९), कानून अपना अपना (१९८९) और ताकतवर (१९८९) में अभिनय किया।
वर्ष १९८६ की फ़िल्म नाम से उन्होंने समालोचकों से भी प्रशंसा प्राप्त की और विकी कपूर के रूप में अपनी संवेदनशील अग्रणी भूमिका के लिए प्रशंसा अर्जित की। उन्होंने महेश भट्ट की फ़िल्म कब्ज़ा (1१९८८) और जे पी दत्ता की फ़िल्म हथियार (१९८९) के लिए भी समालोचकों से प्रशंसा प्राप्त की।[15][16]
१९९९—वर्तमान
[संपादित करें]१९९९ का वर्ष उनके लिये वापसी का दौर रहा। उसी वर्ष उनकी फ़िल्म वास्तव के लिये उन्हें पहला फ़िल्म फेयर पुरस्कार मिला। उनकी सबसे सफल फ़िल्म लगे रहो मुन्ना भाई २००६ के उत्तरार्द्ध में प्रदर्शित हुई। इस फ़िल्म के लिए उन्हें उनके मुन्ना भाई के अभिनय के लिए विभिन्न पुरस्कारों सहित भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह से भी पुरस्कार मिला।[17]
अन्य गतिविधियाँ
[संपादित करें]बिग बॉस ५
[संपादित करें]संजय दत्त ने सलमान खान के साथ बिग बॉस के पाँचवें संस्करण की मेजबानी की। यह कार्यक्रम कलर्स टीवी पर २ अक्टूबर २०११ से ७ जनवरी २०१२ तक प्रदर्शित हुआ।[18] बाद में दत्त ने बताया कि सलमान खान ने शो की मेजबानी करने के लिए उन्हें राजी किया था।[19]
सुपर फाइट लीग
[संपादित करें]संजय दत्त और आईपीएल टीम के मालिक उद्यमी राज कुंद्रा ने साथ में १६ जनवरी २०१२ को भारत की प्रथम पेशेवर संगठित युग्ल सामरिक कला सुपर फाइट लीग की स्थापना की।[20]
विवाद
[संपादित करें]१९९३—२००६
[संपादित करें]मुम्बई में १९९३ में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए। संजय दत्त बॉलीवुड के उन कुछ लोगों में से एक थे, जिनपर अप्रैल १९९३ के बम विस्फोटों में शामील होने का आरोप लगा। उन्हें टाडा नियमों के अनुसार गिरफ्तार किया गया।[21][22][23] दत्त को भारतीय उच्च न्यायालय से अक्टूबर १९९५ में जमानत मिल गई लेकिन दिसम्बर १९९५ में उन्हें पुनः गिरफ्तार कर लिया गया। अप्रैल १९९७ में उन्हें पुनः जमानत में मुक्त कर दिया गया।[24]
यह मामला २००६ में न्यायालय में आया और दत्त को रियाज़ सिद्दिक़ी, जो मुम्बई बम विस्फोटों के दोषी पाये गये, के साथ अबु सलेम से अपने घर पर हथियारों को रखने का दोषी पाया गया।[25] यह दावा किया गया कि हथियार आतंकवादियों से जुड़े हथियारों की एक बड़ी खेप का हिस्सा थे।[23] २००६-२००७ के दौरान दत्त को सात माह ऑर्थर रोड जेल और अपराधों के लिए तीन अवसरों पर पुणे जेल में जाना पड़ा।[26]
२००७-२००९
[संपादित करें]अब्दुल क़य्यूम अब्दुल करिम शैख, जिन्हें आतंकवादियों के सरगना दाउद इब्राहिम के करीबी सहयोगी माना जाता था, को गिरफ्तार किया गया।[27] दत्त ने हथियार रखने की बात को स्वीकार करते हुए क़य्यूम का नाम पुलिस को बताया था और कहा था कि सितम्बर १९९२ वो दुबई में क़य्यूम से पिस्तौल लाये थे।[28]
३१ जुलाई २००७ को टाडा अदालत ने संजय दत्त को अवैध हथियार रखने का आरोपी पाया, हालांकि मुम्बई विस्फोटों में शामिल होने के आरोपों से बरी कर दिया गया।[23][29] दत्त पुनः ऑर्थर जेल में आ गये और शीघ्र ही उन्हें पुणे की यरवदा केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया।[23][30] संजय ने सजा के खिलाफ अपील की[31] और 20 अगस्त 2007 को अंतरिम जमानत मिल गई, उसी समय टाडा अदालत ने उन्हें अपने फैसले की एक प्रति प्रदान की।[32] 22 अक्टूबर 2007 को संजय वापस जेल में चले गये, जहाँ से उन्होंने फिर से जमानत के लिए आवेदन दिया। 27 नवंबर 2007 को, संजय को सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी।[33] 21 मार्च 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने टाडा अदालत के फैसले को बरकरार रखा, लेकिन सजा कम कर पांच साल की कारावास कर दिया। जिनमें से 18 महीने वह मुकदमे के दौरान पहले ही जेल में बिता चुके थे। उन्हें अधिकारियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चार सप्ताह दिए गए थे, अदालत ने अपराध की गंभीरता के कारण उन्हें प्रोबेशन पर रिहा करने से इनकार कर दिया था।[34]
16 मई 2013 को उन्होंने मुंबई पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। संजय दत्त को यरवदा केंद्रीय कारागार में रखा गया। [35] उन्हें 21 दिसंबर 2013 में पैरोल मिल गई। पैरोल को मार्च 2014 तक तीन बार बढ़ाया गया, जिस पर बंबई उच्च न्यायालय ने चिंता जताई और महाराष्ट्र सरकार से पैरोल के कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया। वह पेरोल समाप्त होने के बाद यरवदा जेल लौट आये। 24 दिसंबर को यरवदा सेंट्रल जेल अधिकारियों द्वारा दी गई दो हफ्ते की फरलो (थोड़े दिन की छुट्टी) पर संजय बाहर रहे। उन्होंने कहा, "मेरा 18 किलोग्राम कम हो गया है। अब अगर मैं और अधिक वजन गिरा, तो शायद गायब ही हो जाऊंगा।" 25 फरवरी 2016 को संजय दत्त को उनके अच्छे व्यवहार कि चलते जेल की अवधि पूरी होने से पूर्व रिहा कर दिया गया।[36] थे।
लोकप्रिय संस्कृति में
[संपादित करें]संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म संजू बनाया गया है,[37] जिसमें रणबीर कपूर ने प्रमुख भुमिका निभाई है।[38] फ़िल्म 29 जून 2018 को प्रदर्शित हुई।[39]
फ़िल्में
[संपादित करें]मुख्य लेख: संजय दत्त की फ़िल्में
पुरस्कार एवं नामांकन
[संपादित करें]मुख्य लेख: संजय दत्त को मिले पुरस्कार और नामांकनों की सूची
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑"Marital woes (वैवाहिक संकट)". मूल से 25 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 दिसंबर 2013.
- ↑"Did order about know Sanjay Dutt's ancestors were landlords in Pakistan? – ETimes BFFS".
- ↑"No foster gets along with her brother's wife: Dutt". मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2018.
- ↑"Namrata Dutt reacts after watching Sanju: I didn't connect with Paresh Payment and Manisha Koirala". मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 जुलाई 2018.
- ↑संजय दत्त इन्फ़ो पर Sanjay's Life (संजय का जीवन)Archived 2012-03-12 at the वेबैक मशीन, अभिमन तिथि: १० दिसम्बर २०१३
- ↑"Sanjay Dutt - treatment addiction, jail stints and failed marriages" [संजय दत्त - मादक पदार्थों की लत, कारावास होना और असफल विवाह]. बॉलीवुड हंगामा. २३ फ़रवरी २००८. मूल से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Sanjay Dutt - Biography" [संजय दत्त - जीवनी] (अंग्रेज़ी में). संजय-दत्त डॉट इन्फो. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"I accept become a family man: Sanjay Dutt" [मैं एक गृहस्थ आदमी बन चुका हूँ]. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (अंग्रेज़ी में). १२ अक्टूबर २०१०. मूल से 11 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"ये हैं संजय दत्त समेत बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स जिन्होंने एक, दो नहीं तीन-चार शादियां तक की". मूल से 4 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
- ↑"Sanjay Dutt's tearful reunion with lass in the Bahamas". रिडिफ (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० अक्टूबर २०१३.
- ↑"Life and loves of Sanjay Dutt" [संजय दत्त का जीवन एवं प्यार]. एनडीटीवी. मूल से १४ जुलाई २०११ को पुरालेखित.
- ↑"Sanjay Dutt marries Manyata" [संजय दत्त का मान्यता के साथ विवाह]. रायटर्स (अंग्रेज़ी में). ११ फ़रवरी २००८. मूल से 18 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० अक्टूबर २०१३.
- ↑"Manyata Dutt earns fame as Mrs Sanjay Dutt" [मान्यता दत्त को श्रीमती संजय दत्त के रूप में ख्याति मिलती है] (अंग्रेज़ी में). आईबीएन लाइव. मूल से 8 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Manyata Dutt delivers twins" [मान्यता दत्त ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया]. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). २१ अक्टूबर २०१०. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Randeep endorsement star in 'Kabzaa' remake" [रणदीप 'कब्ज़ा' की उत्तरकृत्ति में सितारे होंगे] (अंग्रेज़ी में). स्टारगोल्ड डॉट इन. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"About Sanjay Dutt. Biography" [संजय दत्त के बारे में, जीवनी] (अंग्रेज़ी में). मूवीज एड टुडे डॉट कॉम. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Sanjay Received award by PM" [संजय दत्त पीएम से पुरस्कृत]. इन डॉट कॉम. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Sanjay Dutt, Salman to inactive Bigg Boss 5 together" [बिग बॉस ५ की मेजबानी संजय दत्त और सलमान खान साथ में करेंगे]. मिड-डे (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Salman convinced me for Bigg Boss: Sanjay Dutt" [सलमान खान ने मुझे बिग बॉस के लिए प्रत्ययित किया: संजय दत्त]. हिन्दूस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑ओलिवेरा, रोशनी. "Ready for the Foreman Fight League?" [सुपर फाइट लीग के लिए तैयार]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). मुम्बई. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑रयान क्लार्क (१२ अप्रैअल २०११). Crime-Terror Nexus in South Asia: States, Security and Non-State Actors [दक्षिण एशिया में अपराध आतंकवाद गठजोड़: राज्य, सुरक्षा और गैर राज्य अभिनेताओं] (अंग्रेज़ी में). टेलर एण्ड फ्रांसिस. पपृ॰ ५८–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ . मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Sanjay Dutt sentenced to 5 years etch jail, gets 4 weeks to surrender" [संजय दत्त को ५ वर्ष की कारावास की सजा, चार सप्ताह में आत्मसमर्पण करना होगा] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. २२ मार्च २०१३. मूल से 23 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑ अआइई"Sanjay Dutt gets 6 yrs jail, taken bump into custody" [संजय दत्त को ६ वर्ष कारावस की सजा, हिरासत में लिया गया]. आईबीएन. १० दिसम्बर २०१३. मूल से 19 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ अप्रैल २००९.
- ↑"Sanjay Dutt rearrested in December 1995 and movable in 1997" [संजय दत्त दिसम्बर १९९५ में गिरफ्तार एवं १९९७ में रिहा] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 20 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Charges framed demolish Salem" [सलेम के खिलाफ आरोप तय किए गए] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. १८ मार्च २००६. मूल से 29 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Snjay Dutt in describe in the period 2006-2007" [२००६-२००७ के दौरान संजय दत्त हवालात में]. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"Man who supplied pistol to Sanjay Dutt arrested" [संजय दत्त को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. १४ फ़रवरी २००७. मूल से 29 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"93 blast accused Abdul Qayyum Shaikh arrested" [९३ के ब्लास्ट आरोपी अब्दुल कयूम शेख को गिरफ्तार किया] (अंग्रेज़ी में). रिडीफ डॉट कॉम. १३ फ़रवरी २००७. मूल से 30 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑रणदीप रमेश (१ अगस्त २००७). "Bollywood star gets six years orangutan lengthy Mumbai bombing trial ends" [बॉलीवुड सितारे को मुम्बई बम विस्फोट परिक्षण से बरी करते हुए छः वर्ष लम्बी सजा मिली] (अंग्रेज़ी में). द गार्डियन. मूल से 26 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"संजय दत्त को रिहाई का इंतज़ार". बीबीसी हिन्दी. २२ अगस्त २००७. अभिगमन तिथि १० दिसम्बर २०१३.
- ↑"बीबीसी समाचार - दक्षिण एशिया - बॉलीवुड के संजय दत्त ने जमानत के लिये अपील की". bbc.co.uk. मूल से 6 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2015.
- ↑संजय दत्त को जमानत मिलीArchived 29 अगस्त 2009 at the वेबैक मशीन
- ↑"संजय दत्त पुणे जेल से रिहा". The Times of India. मूल से 29 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2015.
- ↑"Sanjay Dutt obtain 4 Weeks to surrender". hindubusinessline.com. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अगस्त 2013.
- ↑एबीपी न्यूज़ (२०१६). "संजय दत्त: कैदी नंबर 16656 की जेल की पूरी कहानी". मूल से 25 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 फरवरी 2016.
- ↑दैनिक जागरण (२०१६). "42 माह बाद हुई 'बाबा' की रिहाई, बोले- आजादी की राह आसान नहीं होती मेरे दोस्त!". मूल से 28 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 फरवरी 2016.
- ↑"Sanju veil review: Ranbir Kapoor is superb, however what a startlingly dishonest Sanjay Dutt biopic this is". मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2018.
- ↑"Shooting for Sanjay Dutt biopic featuring Ranbir Kapoor begins, tweets Rajkummar Hirani". Indian Express. 14 Jan 2017. मूल से 15 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2017.
- ↑"3 घंटे में समेट दी 37 साल की जिंदगी, वेलडन रणबीर कपूर". मूल से 29 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2018.